पिछोर। जिले के पिछोर थाने के रखोरा गांव में एक महिला को संतान प्राप्ति का लालच दिखाकर दो बदमाश दो लाख रुपए के जेवर समेटकर ले गए। ठगे जाने के बाद महिला ने सोमवार को थाने आकर सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सनत देवी पत्नि संजीव लोधी उम्र 23 साल निवासी रखोरा की शादी को चार साल हो गए हैं। रविवार की दोपहर 1 बजे घर पर बाइक से दो युवक आए और कहने लगे कि चंदेरी से तुम्हारे पिता ने भेजा है। यदि संतान चाहिए तो सारे जेवर ले आओ, घर में एक भी नहीं छूटना चाहिए। महिला सारे जेवर उठाकर ले आई। इसके बाद युवकों ने कहा कि गहनों का शुद्धिकरण करना है, अंदर से शुद्ध जल लेकर आओ। महिला जैसे ही अंदर गई और पानी लेकर लौटी तो दोनों युवक गहने लेकर भाग चुके थे। घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बार चंदेरी अपने पिता को फोन लगाकर पूछा। पिता ने दो युवकों को भेजने वाली बात से इनकार कर दिया। ठगे जाने के बाद परिजनों के साथ महिला ने सोमवार को थाने आकर सूचना दी है।

यदि तुम्हें संतान चाहिए तो सारे जेवर ले आओ, एक भी न छूटे… और समेट ले गए दो लाख के जेवरात
पिछोर। जिले के पिछोर थाने के रखोरा गांव में एक महिला को संतान प्राप्ति का लालच दिखाकर दो बदमाश दो लाख रुपए के जेवर समेटकर ले गए। ठगे जाने के बाद महिला ने सोमवार को थाने आकर सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सनत देवी पत्नि संजीव लोधी उम्र 23 साल निवासी रखोरा की शादी को चार साल हो गए हैं। रविवार की दोपहर 1 बजे घर पर बाइक से दो युवक आए और कहने लगे कि चंदेरी से तुम्हारे पिता ने भेजा है। यदि संतान चाहिए तो सारे जेवर ले आओ, घर में एक भी नहीं छूटना चाहिए। महिला सारे जेवर उठाकर ले आई। इसके बाद युवकों ने कहा कि गहनों का शुद्धिकरण करना है, अंदर से शुद्ध जल लेकर आओ। महिला जैसे ही अंदर गई और पानी लेकर लौटी तो दोनों युवक गहने लेकर भाग चुके थे। घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बार चंदेरी अपने पिता को फोन लगाकर पूछा। पिता ने दो युवकों को भेजने वाली बात से इनकार कर दिया। ठगे जाने के बाद परिजनों के साथ महिला ने सोमवार को थाने आकर सूचना दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News

Be First to Comment