Press "Enter" to skip to content

नाबालिग प्रेमिका को लेकर भागा युवक, अपहरण का केस दर्ज

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र तहत आने वाले ग्राम पिपरोनिया से एक 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब परिजनों ने खोजबीन की तो वह कहीं नहीं मिली जिस पर परिजन थाने गए और संदेही के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। ग्राम पिपरौनिया की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को दोपहर लगभग 3 बजे घर से कहीं चली गई। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को धर्मवीर लोधी निवासी दुलई के साथ देखा गया है। जिस पर परिजन थाने गए और मामले में धर्मवीर पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया। जिस पर पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!