Press "Enter" to skip to content

हाईडेंट से पानी भरने को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, ग्वालियर रैफर

शिवपुरी। शिवपुरी में पेयजल संकट इतना गहरा गया है कि लोग अब पानी के लिए जान लेने के लिए उतारू हो गए हैं। विगत रात्रि ग्वालियर बायपास पर बनाए गए हाईडेंट पर पानी भरने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जहां एक युवक ने दूसरे युवक पर जान से मारने की नियत से सिर पर सरिया मार दिया। जिससे युवक मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया और उसे गंभीर हालत में डॉक्टरों ने शिवपुरी से ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 10:30 बजे ग्वालियर बायपास पर स्थित हाईडेंट के पास बलारी जूस सेंटर पर पानी भरने के लिए टैंकर लाइन से लगे हुए थे जिसमें इमरान पुत्र मुन्ना खां अपना टैंकर लेकर लाइन में लगा हुआ था। उसी के पास करौंदी निवासी महेश उर्फ एमडी गुर्जर भी अपना टैंकर लेकर खड़ा था। जैसे ही इमरान के आगे लगा टैंकर हाईडेंट से भरकर निकला तो आरोपी महेश ने अपना टैंकर इमरान के टैंकर के आगे लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मुंहवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी महेश ने अपने टेक्ट्रर में रखा लोहे का सरिया उठाया और इमरान के सिर में मार दिया जिससे इमरान अचेत होकर गिर गया। घटना के बाद आरोपी महेश मौके से भाग गया। बाद में घायल को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इमरान की नाजुक हालत देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!