Press "Enter" to skip to content

लाखों रुपए हड़पने वाला सक्षम डेयरी चिटफंड कंपनी संचालक गिरफ्तार

हाजी सन्नू मार्केट में सक्षम डेयरी चिटफंड कंपनी खोलकर निवेशकों को लगाया था चूना 

शिवपुरी। शिवपुरी में सक्षम डेयरी के नाम से चिटफंड कंपनी संचालित करने वाला आनंद शर्मा भिंड के मालनपुर में गिरफ्तार कर लिया है जिसे शिवपुरी पुलिस को सौंपे जाने के लिए कोतवाली पुलिस ने प्रोटक्शन वांरट जारी कर दिया गया है। उक्त आरोपी ने शिवपुरी की हाजी सन्नू मार्केट में सक्षम डेयरी चिटफंड कंपनी खोलकर निवेशकों को अधिक कमाई का झांसा देकर उनसे लाखों रूपए एकत्रित किए थे। जिसके बाद वह दफ्तर में ताला लगाकर फरार हो गया था। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद शर्मा ने शिवपुरी में कंपनी का दफ्तर खोलने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं को नौकरी पर लगाकर उन्हें दफ्तर में तैनात किया तथा लोगों को झांसा दिया कि उसकी कंपनी में अपने धन का निवेश किया जाए तो अधिक ब्याज और मुनाफा मिलेगा। उसकी बातों पर भरोसा कर लोगों ने लाखों रूपया चिटफंड कंपनी में जमा कराए। इसके बाद संचालक आनंद शर्मा अपने प्रतिष्ठान पर ताला लगाकर फरार हो गया। उस समय कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत कार्यवाही की थी। वहीं भिंड पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था और आरोपी की तलाश में शिवपुरी और भिंड की पुलिस जुटी हुई थी जहां कल भिंड पुलिस ने मालनपुर क्षेत्र से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!