Press "Enter" to skip to content

अंकित ने रक्तदान कर प्रसूती महिला की बचाई जान

शिवपुरी। अंकित ने प्रसूती महिला को रक्तदान कर उसको नया जीवन दिया है, जिसकी सभी ओर सराहना की जा रही है। लालपुर निवासी गभर्वती महिला श्रीमती प्रीति जाटव का ग्राम सिरसौद में प्रसव उपरांत काफी खून बह जाने से शरीर में खून की कमी होने से स्थिति नाजुक हो गई थी। ऐसी स्थिति में प्रीति को खून देना अतिआवश्यक था। 

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.गोविंद सिंह ने बताया कि श्रीमती प्रीति को प्रसव उपरांत अधिक रक्त वह जाने से स्थिति नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए जाने पर उसे तत्काल बल्ड गु्रप ए-प्लस चढ़ाया जाना अतिआवश्यक था। लेकिन जिला चिकित्सालय में भर्ती अन्य मरीजों को ए-प्लस गु्रप का रक्त दिए जाने के कारण उक्त ग्रुप की बल्ड बैंक में कमी होने से जिला चिकित्सालय द्वारा रक्तदाताओं के बनाए गए ग्रुप के माध्यम से बल्ड गु्रप ए-प्लस के रक्तदाता अंकित से संपर्क कर उनके द्वारा तत्काल दिए गए बल्ड गु्रप ए-प्लस से श्रीमती प्रीति को नया जीवन दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!