शिवपुरी। पूर्व भाजपा विधायक देवेन्द्र जैन के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू ने अपने भाई और बेटों के साथ मिलकर बडौदी स्थित अपने कोल्डस्टोरेज पर अपना चना लेने आए किसान धीरज सिंह यादवको लाठियों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया और उसकी बुलेरो गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने फरियादी धीरज की रिपोर्ट पर से चारों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 427, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।जानकारी के अनुसार सिरसौद थाने के ग्राम बीलारा के रहने वाले धीरज यादव पुत्र बख्शी यादव ने अपना 400 बोरी चना पूर्व विधाय देवेन्द्र जैन व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू के बडौदी स्थित कोल्डस्टोरेज में एक साल पूर्व रखा था। मंगलवार की शाम जब किसान चने को लेने पहुंचा तो उसे गोटू ने घुना चना दिया और वह भी वजन से कम। विरोध करने पर पूर्व जिपं अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू, उसके पुत्र आयुष, भाई संजू व सचिन जैन ने लाठियों से पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। डॉक्टरों की मानें तो किसान के हाथ व पैरों में फ्रेक्चर है। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित उसके परिजनों पर मामला दर्ज कर लिया।






Be First to Comment