Press "Enter" to skip to content

नायब तहसीलदार को भाजपा नेता प्रीतम लोधी सहित चार ने दी धमकी, आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखा के लिए पत्र

शिवपुरी-जिले के खनियांधाना तहसील मुख्यालय पर तैनात नायब तहसीलदार मोहम्मद अनीस कुर्रेशी ने भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी सहित चार लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया है। जिसमें प्रीतम सिंह व दाऊद अली, अनिल अली, रमाकांत पाठक शामिल हैं। नायब तहसीलदार ने तहसीलदार खनियांधाना को सोमवार को ही लिखित शिकायत की। जिस पर तहसीलदार ने मंगलवार को खनियाधाना पुलिस को पत्र जारी कर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अवगत कराने को कहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है।
नायब तहसीलदार कुर्रेशी ने आवेदन में लिखा है कि तहसील कार्यालय खनियांधाना के गेट पर प्रीतम सिंह लोधी से सोमवार की शाम 4.25 बजे ज्ञापन लिया। जिसमें आंबेडकर की मूर्ति स्थापना की मांग रखी। नायब तहसीलदार ने बताया कि जब प्रीतम लोधी ज्ञापन देने आए थे, तब उनके साथ दाऊद अली भी था। दाऊद सर्वे नंबर 863 सरकारी रास्ते पर पूर्व में दुकानें बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। उसके पीछे सरकारी रास्ते की जमीन पर नया निर्माण किया जा रहा था। पिछले महीने इसका अतिक्रमण हटवा दिया था, उसके बाद भी दाऊद फिर से निर्माण करा रहा था। दाऊद ने उसी समय प्रीतम से कहा कि ये मेरा अतिक्रमण हटा रहे हैं। इस पर प्रीतम ने मुझसे अपशब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि नायब तहसीलदार हो तो अतिक्रमण में बनी दुकानें तोड़कर दिखाओ। एक घंटे में तुझे पता चल जाएगा, खनियांधाना में नहीं दिखेगा। इसके बाद दाऊद व उसके बेटे अनीस, रमाकांत पाठ ने हाथ पकड़कर धक्का दिया और धमकी दी।

नायब तहसीलदार को धमकी नहीं दी 

चुनावी माहौल चल रहा है, इसलिए जानबूझकर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार को मैंने धमकी नहीं दी है। 

प्रीतम सिंह लोधी, भाजपा नेता पिछोर 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!