शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के तहत मंगलवार को दोपहर के समय बोरवैल मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी की मौत ट्रक का पहिया चढऩे से हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र बाबूलाल कमर उम्र 28 वर्ष निवासी कैरा कछरा कोरवा छत्तीसगढ़ ग्राम बरूआ हार ग्राम छितरी में बोरवैल मशीन पर काम कर रहा था। रविन्द्र ट्रक के पीछे खड़ा हुआ था। अचानक ट्रक के चालक ने बैक गीयर लगा दिया जिससे पीछे खड़ा रविन्द्र पहिए के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरवैल मशीन को जब्त कर मशीन पर कार्यरत अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment