Press "Enter" to skip to content

बोर मशीन को आगे-पीछे करने से पाइप गिरकर युवक के ऊपर गिरा, मौत

करैैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गधाई में बोरवैल मशीन से पाइप गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उठवाकर पीएम के लिए भिजवाकर मशीन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र पुत्र चतुरसिंह कुशवाह निवासी रामनगर गधाई के घर के पास में बोरबेल कर मशीन खड़ी हुई थी। तभी बोरवैल के चालक ने लापरवाही तरीक से पीछे बैक किया जिससे गाड़ी से एक पाइप पुष्पेंद्र के सिर पर गिर गया जिससे गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन को छोडकऱ फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!