एनटी लाइन के खंबों से तार चोरी

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के टेहटा हिम्मतगण क्षेत्र में स्थित एलटी लाईन के दो खंबों से अज्ञात चोर विद्युत तार चोरी कर ले गए। जब विद्युत कर्मचारियों को तार चोरी की सूचना मिली तो वह उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो तार गायब मिला। पतुआराम पुत्र मान सिंह लोधी उम्र 58 वर्ष निवासी पिछोर रोड भौंती हाल निवासी घोलागढ़ थाना सुभाषपुरा ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।