
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले झांसी रोड पर ठाकुर बाबा मंदिर के पास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे एक स्कूटी सवार रतिराम आ गया और दबने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रतिराम जाटव अपनी स्कूटी पर सवार होकर शिवपुरी की ओर आ रहा था और शिवपुरी से झांसी की ओर एक ट्रक जा रहा था। जैसे ही तेज रफ्तार ट्रक घसारई पुल के पास ठाकुर बाबा में मंदिर के नजदीक पहुंचा तो मोड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे रतिराम आ गया और दबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना लगने पर देहात थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान तुरंत मौके पर पहुंचे और मृतक को ट्रक के नीचे से निकलवाया और ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया, वहीं ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया।






Be First to Comment