यशोधरा राजे के मार्गदर्शन में भाजपा नगर मंडल की बैठक कल

शिवपुरी। संगठन के कार्य को गति प्रदान करते हुए मतदान केंद्र स्तर पर कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भाजपा नगर मंडल की आवश्यक बैठक आज दोपहर 2 बजे होटल सुखसागर में आहूत की गई है नगर मंडल बैठक में मुख्य रूप से कैविनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नगर मंडल बैठक में मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,प्रदेश एवं जिले से नियुक्त मंडल प्रभारी,नगर केंद्र के पालक- संयोजक,भाजपा पार्षद, मोर्चा मंडल के अध्यक्ष,भाजपा वार्ड अध्यक्ष बैठक में अपेक्षित रहेंगे। सभी अपेछित कार्यकर्ता से आग्रह है कि समय पर अपनी उपस्तिथि सुनिश्चित करें।