परिवार सोता रहा और चोर समेट ले गए सोने-चांदी के जेवरात

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम अलावदी निवासी हरीराम पुत्र नक्टू जाटव और उसका परिवार मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी घर के बाहर सोता रहा जबकि चोरों ने घर में सेंधमारी कर दी। सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की जानकारी लगी। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 45 हजार रुपए आंकी गई है। पीडि़त ने इंदार थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।