शिवपुरी। पिछोर के नया चौराहे पर बीती शाम दो चोरों ने बड़ी साफगोई से एक युवक की जेब काटकर उसमें रखे 3540 रूपए चुरा ले गए। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में सचिन पुत्र कैलाश रजक, अखिलेश पुत्र जगदीश रैकवार के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर घटना के कुछ समय बाद ही दोनों चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई राशि बरामद कर ली।
जानकारी के अनुसार सोनू सिंह पुत्र हीरालाल लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी भोरट खनियाधाना किसी काम से नया चौराहा पर आया था। जहां से वह पैदल बस स्टैण्ड की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान दो युवक सचिन और अखिलेश वहां आए जिनमें से एक चोर ने सोनू को बातों में लगा लिया और दूसरे चोर ने बड़ी साफगोई से उसकी जेब में रखे 3540 रूपए निकाल लिए। इसके बाद दोनों चोर वहां सेे चले गए। जेब कटने की जानकारी सोनू को उस समय लगी जब वह एक दुकान पर कुछ सामान लेने रूका। जिसकी शिकायत उसने तुरंत ही थाने में दर्ज करा दी। जहां पुलिस ने फरियादी द्वारा बताए गए नामों के आधार पर उक्त दोनों चोरों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।






Be First to Comment