BJP नेता लोधी सहित चार पर FIR, मामला नायब तहसीलदार को धमकाने का

शिवपुरी। खनियाधाना पुलिस ने भाजपा नेता और पिछला विधानसभा चुनाव पिछोर से भाजपा के टिकट पर लड़े प्रीतम सिंह लोधी तथा उनके तीन अन्य साथियों पर नायब तहसीलदार को धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रीतम लोधी, दाऊद अली, अनीस अली और रमाकांत के विरूद्ध गाली गलौच, धमकाने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला भादवि की धारा 353, 332, 186, 204, 506, 34 के तहत दर्ज कर लिया है। तहसीलदार ने 5 जून को खनियाधाना थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट को पत्र भेजा था। जिसमें नायब तहसीलदार के साथ हुई घटना को लेकर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए कहा गया था। इसी पत्र के आधार पर पुलिस ने प्रीतम, दाऊद, अनीस और रमाकांत के खिलाफ जांच शुरू की और कल मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।