ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में यशोधरा राजे के समक्ष कल स्पष्ट हुआ था कि अमरपुर नीम डांडा में बिजली नहीं है। इसी बात पर आज यशोधरा राजे ने बैठक में उपस्थित बिजली विभाग के सहायक यंत्री विष्णुभूषण उपाध्याय को आड़े हाथों लिया और उनसे कहा कि वह तुरंत गांव जाएं तथा चार दिन वहीं किसी घर में रहे और हर हालत में उन्हें गांव में चार दिन में बिजली चाहिए। यशोधरा राजे ने उन्हें निर्देशित किया कि वह बैठक छोड़कर गांव जाने की व्यवस्था करें। जब वह चार दिन गांव में रहेंगे तो उन्हें पता चलेगा कि ग्रामीण गर्मी में किस परेशानी में जीवन बिताते हैं। बिजली अधिकारी को बैठक छोड़कर गांव में जाने को कहा

ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में यशोधरा राजे के समक्ष कल स्पष्ट हुआ था कि अमरपुर नीम डांडा में बिजली नहीं है। इसी बात पर आज यशोधरा राजे ने बैठक में उपस्थित बिजली विभाग के सहायक यंत्री विष्णुभूषण उपाध्याय को आड़े हाथों लिया और उनसे कहा कि वह तुरंत गांव जाएं तथा चार दिन वहीं किसी घर में रहे और हर हालत में उन्हें गांव में चार दिन में बिजली चाहिए। यशोधरा राजे ने उन्हें निर्देशित किया कि वह बैठक छोड़कर गांव जाने की व्यवस्था करें। जब वह चार दिन गांव में रहेंगे तो उन्हें पता चलेगा कि ग्रामीण गर्मी में किस परेशानी में जीवन बिताते हैं। 


