बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग का कोई मामला सामने आया तो यशोधरा राजे ने विभाग के अधिकारी के बारे में पूछा इस पर उन्हें बताया गया कि वह बैठक में नहीं आए हैं इसके बाद यशोधरा राजे ने निर्देशित किया कि अधिकारी बीके माथुर जो कि वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए हैं उन्हें उनके मूल विभाग में भेजा जाए। यशोधरा राजे को शिकायत थी कि कल खोड़ क्षेत्र के दौरे में उनके सामने यह खुलासा हुआ था कि सहरिया आदिवासी महिलाओं को प्रति माह एक हजार रूपये आज तक नहीं मिले हैं। कहीं पर खाता नहीं खुला तो कहीं पैसा नहीं मिला।
खोड़ क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था फेल होने पर जब यशोधरा राजे ने पूछा कि इस विभाग का अधिकारी कौन है तो एसडीओ ने उठकर जवाब देना चाहा इस पर यशोधरा राजे ने पूछा टीडीएम बैठक में क्यों नहीं आए। जवाब आया कि वह दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में हैं। इस जबाव से यशोधरा राजे का पारा और बढ़ गया और उन्होंने कहा कि मेरी बैठक ज्यादा महत्वपूर्ण है या दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक।





Be First to Comment