एसपी और कलेक्टर ने दिए न्यायिक जांच के आदेश, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी केस का मामला

 खनियाधाना , नगर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी एवं अन्य भाजपा समर्थकों  पर मुकदमा कायम होने के बाद मामला अब और गरमा गया है एक ओर जहां नायब तहसीलदार अनीस कुरेशी ने भाजपा नेता प्रीतम सिंह, दाउद अली, रमाकांत पाठक, अनीश खान पर आरोप लगाए हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं ।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को  दिए गए आवेदन में कहा गया है कि हम डॉ. भीमराव अंबेडकर की  प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर तहसील खनियाधाना में जाटव समाज के लोगों के साथ गए थे जहां करीब 1 घंटे बाद नायब तहसीलदार अनीस कुरेशी द्वारा आवेदन तहसील गेट पर लिया गया इसी दौरान नायब तहसीलदार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं जाटव समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया जिस पर भाजपा नेता प्रीतम  सिंह ने नाराजगी व्यक्त की इसी दौरान दाउद फूल एवं अनीस  खान द्वारा अपनी दुकान को लेकर पैसों की मांग की गई ऐसा आरोप लगाने पर नायब तहसीलदार अनीस कुरेशी भड़क गए एवं गाली गलौज पर उतर  वही इस संबंध में दाउद अली ने कहा है कि नायब तहसीलदार अनीस कुरैशी द्वारा मेरी दुकान खाली करने एवं तोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की गई साथ ही मेरी सारी नेतागिरी उतार देने की धमकी दी जिस पर मैंने नायब तहसीलदार से कहा कि श्रीमान पहले आप मुझे नोटिस दीजिए मेरे पास जमीन की रजिस्ट्री सहित नगर परिषद  नक्शा के अनुसार निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त है इतना कहते ही मुझे वह मां बहन की गालियां देने लगे एवं जान से मारने की धमकी भी दी

 नायब तहसीलदार द्वारा जाटव समाज का भी किया गया अपमान-

प्रीतम सिंह लोधी  के साथ  जाटव समाज के लोग डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा  नगर में स्थापित करने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे तो नायब तहसीलदार द्वारा आवेदन लेने से साफ इनकार कर दिया गया और कहा गया कि आप नगर परिषद में जाएं तब भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी के बार बार नायब तहसीलदार से आग्रह करने पर बड़ी मुश्किल में ज्ञापन लिया गया  जाटव समाज ने नायब तहसीलदार पर जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है जाटव समाज से आवेदन देने वालों में  राजकुमार जाटव, सिंगराम जाटव, तुलाराम अहिरवार, भानु परिहार, रामदास जाटव, रामचरण सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे

इनका कहना है

-मैंने SP एवं कलेक्टर साहिबा महोदय को जांच हेतु आवेदन दिए हैं मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है पिछोर विधानसभा की प्यारी जनता एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग जो जीवन की अंतिम सांस तक मैं लड़ता रहूंगा                 प्रीतम सिंह लोधी ,  भाजपा नेता

-हां मुझे आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसकी में निष्पक्ष जांच करवाऊंगा                   सुनील कुमार पांडे SP शिवपुरी