Press "Enter" to skip to content

केन्द्रीय जल आयोग के डायरेक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर ने किया परियोजना के कमांड क्षेत्र का निरीक्षण


शिवपुरी। केंद्रीय जल आयोग के डायरेक्टर एम. डब्ल्यू. पाउनीकर एवं डिप्टी डायरेक्टर नशीद इकबाल अल्बी ने सिंध परियोजना के कमांड क्षेत्र विकास कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें करेरा की जल उपभोक्ता संस्था राजपुर के कार्यों का निरीक्षण भी किया, निरीक्षण के समय उन्होंने जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष हाकिम सिंह और किसानों से भी चर्चा की, उन्होंने राजपुर संस्था के कार्यों की सराहना की । राजपुर संस्था द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से सिंचाई क्षेत्र में भी वृद्धि हो रही है और कृषकों का फसल उत्पादन बढऩे से कृषकों की आमदनी भी बढ़ रही है, कृषकों के जीवन स्तर में भी सुधार देखा जा रहा है । निरीक्षण के समय बी. डी. रतमेले ,कार्यपालन यंत्री, अवधेश सक्सेना अनुविभागीय अधिकारी, ए के शर्मा सक्षम प्राधिकारी और संस्था अध्यक्ष हाकिम सिंह रावत भी साथ मे थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!