Press "Enter" to skip to content

रावत समाज करेगी प्रतिभाओं को सम्मानित, समारोह 14 को

शिवपुरी। रावत समाज द्वारा समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह 14 जून को ग्राम सिंहनिवास पोहरी रोड शिवपुरी सिद्ध पेट्रोल पंप पर आयोजित किया जा रहा है। 
आयोजकों ने बताया कि सम्मान समारोह में रावत समाज के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को समाज के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समारोह 14 जून को दोपहर 2 बजे से होगा। यह समारोह ग्राम सिंहनिवास के समस्त रावत समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने जिले के समस्त प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारकर सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। समारोह में शामिल होने के लिए प्रतिभावान छात्र-छात्रा दौलतसिंह रावत सिंहनिवास मो. 9630356087, नीरज सिंह रावत सिंहनिवास 9993895431, सिद्ध पेट्रोल पंप सोनू होटल, ग्राम सिंहनिवास 9893670475 सहित रावत मेडिकल अस्पताल चौराहा 9425429820 पर संपर्क कर स्वयं जाकर या फिर वाट्सएप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!