Press "Enter" to skip to content

विधायक के पी सिंह करेंगे नवीन हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज का शुभारंभ

खनियांधाना , समूचे मध्यप्रदेश में नवीन शिक्षा सत्र की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है इसी क्रम में विकासखंड खनियाधाना में दो इंटर कॉलेज एवं तीन हाई स्कूलों का उन्नयन किया गया है जिनका शुभारंभ 11 जून को क्षेत्रीय विधायक के पी सिंह कक्काजू द्वारा किया जा रहा है इस अवसर पर उनके साथ श्रीमती गेंदा रानी प्रहलाद सिंह यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष भी साथ में रहेंगे । विकासखंड में नए विद्यालय के उन्नयन से जहां छात्रों में हर्ष का वातावरण है वही आगे की पढ़ाई करने के लिए उन्हें अपने गांव से दूर नहीं जाना पड़ेगा इस की भी सुविधा मिलेगी ।
जानकारी के अनुसार प्रातः 10 बजे ग्राम मायापुर में इंटर कॉलेज का शुभारंभ , प्रातः 11 बजे ग्राम पुरा में हाई स्कूल का शुभारंभ , प्रातः 12  बजे ग्राम गूडर में इंटर कॉलेज का शुभारंभ , दोपहर 1 बजे ग्राम एरावनी में हाई स्कूल का शुभारंभ तथा दोपहर 2 बजे ग्राम सिलपुरा में हाईस्कूल का शुभारंभ करेंगे । इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच , सचिव तथा विद्यालय प्रभारी शैलेंद्र सिंह गौर , खेमचंद कोली , हेमंत शर्मा , बलवंत सिंह चौहान, पूरन सिंह यादव ने सभी छात्रों तथा क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!