शिवपुरी। माधव चौक शिवपुरी पर रविवार की सुबह 10 बजे 55 कमांडों शहर में आमजन के बीच चर्चा का विषय बने रहे। पहली बार कमांडों की टुकड़ी पहुंची। आरआई अरविंद सिकरवार ने बताया कि ये सभी कमांडो कंट्रोल रूम पर रिजर्व फोर्स के रूप में तैनात रहेगा। जिले में कहीं भी स्थिति बिगडऩे पर कमांडो को भेजा जाएगा। कमांडो फोर्स में 16 महिला आरक्षक शामिल हैं। हालांकि यह कमांडो फोर्स अलग से उपलब्ध नहीं कराया गया है। बल्कि लाइन में मौजूद पुलिस बल की यह स्पेशल टुकड़ी तैयार की गई है। इन्हीं कमांडो दल को हर बार मोर्चा संभालने भेजा जाएगा। यहां बता दें कि देश व्यापी किसान आंदोलन को लेकर पुलिस पहले से तैयारी कर रही थी। 10 जून को किसान आंदोलन का आखिरी दिन था। इसी वजह से कमांडो फोर्स रविवार को माधव चौक पहुंचे। हालांकि शिवपुरी जिले में किसान आंदोलन का कहीं कोई असर नहीं रहा। जिले के किसानों ने आंदोलन को समर्थन नहीं दिया है।
16 महिला आरक्षक सहित 55 कमांडो की स्पेशल टुकड़ी तैयार, स्थिति बिगडऩे पर संभालेंगे मोर्चा
शिवपुरी। माधव चौक शिवपुरी पर रविवार की सुबह 10 बजे 55 कमांडों शहर में आमजन के बीच चर्चा का विषय बने रहे। पहली बार कमांडों की टुकड़ी पहुंची। आरआई अरविंद सिकरवार ने बताया कि ये सभी कमांडो कंट्रोल रूम पर रिजर्व फोर्स के रूप में तैनात रहेगा। जिले में कहीं भी स्थिति बिगडऩे पर कमांडो को भेजा जाएगा। कमांडो फोर्स में 16 महिला आरक्षक शामिल हैं। हालांकि यह कमांडो फोर्स अलग से उपलब्ध नहीं कराया गया है। बल्कि लाइन में मौजूद पुलिस बल की यह स्पेशल टुकड़ी तैयार की गई है। इन्हीं कमांडो दल को हर बार मोर्चा संभालने भेजा जाएगा। यहां बता दें कि देश व्यापी किसान आंदोलन को लेकर पुलिस पहले से तैयारी कर रही थी। 10 जून को किसान आंदोलन का आखिरी दिन था। इसी वजह से कमांडो फोर्स रविवार को माधव चौक पहुंचे। हालांकि शिवपुरी जिले में किसान आंदोलन का कहीं कोई असर नहीं रहा। जिले के किसानों ने आंदोलन को समर्थन नहीं दिया है।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment