शिवपुरी-भाजपा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य ,पैनलिस्ट एवं आजीवन’ सहयोग निधि के जिला प्रभारी श्री धैर्यबर्धन शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी एवं जिला संगठन मंत्री श्री देवेंद्र भार्गव से विचार विमर्श उपरांत आजीवन सहयोग निधि के मंडल प्रभारी घोषित किये हैं जिसके अनुसार शिवपुरी नगर श्री आलोक विंदल,ग्रामीण श्री नवाब सिंह कुशवाह,खोड़ श्री ब्रजमोहन निगोती,पिछोर श्री जगदीश भार्गव, खनियाधाना श्री रहीस यादव,बामोरकला श्री उदय सिंह यादव,पोहरी श्री नरोत्तम रावत,बैराड़ श्री देवेंद्र गुप्ता,सतनवाड़ा श्री जगदीश सिंह रावत,करैरा श्री रामस्वरुप रावत,दिनारा श्री राजकुमार खटीक,नरवर श्री मुकेश खटीक,कोलारस श्री शंकरलाल रावत,बदरवास श्री अवतार सिंह यादव एवं रन्नौद श्री राजकुमार रघुवंशी को नियुक्त किया गया है . आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी श्री धैर्यबर्धन शर्मा ने सभी मंडल प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे स्थानीय मंडल अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर ,पूर्व की सूचियॉं आदि प्राप्त कर कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क करके आजीवन सहयोग निधि एकत्रित कर भाजपा कार्यालय मंत्री श्री देवेंद्र श्रीवास्तव या जिला प्रभारी श्री धैर्यबर्धन शर्मा को अविलंब जमा करावे।उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारी प्रतिदिन सायंकाल अपने प्रवास और कार्य की प्रगति की जानकारी जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी को नियमित तौर पर देंगे.






Be First to Comment