आपदा प्रबंधन की बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की तैयारियो के संबंध में आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ की स्थिति निर्मित होने, उससे निपटने हेतु योजनावद्ध तरीके से कार्यवाही करें। इसके लिए हमें स्थानीय स्तर पर तैराकों को चिंहित कर सभी नदी, नालों, पुलों एवं वाटरफोलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के लोक निर्माण, एनएचएआई आदि विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने होमगार्ड कमाण्डेट को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर त्वरित बचाव एवं राहत कार्य शुरू किए जाए। इसके लिए स्थानीय स्तर पर युवाओं को इस कार्य का प्रशिक्षण प्रदाय किया जाए। उन्होंने मड़ीखेड़ा डेम के अधिकारियो को निर्देश दिए कि बांध से पानी छोडऩे के पूर्व इसकी सूचना प्रसारित कराई जाए। जिससे आसपास के गांव के लोग सुरक्षित स्थलों पर जा सकेे। उन्होंने कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने कहा कि ऐसे गांव जहां पूर्व में अतिवर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है। उन स्थानों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ ऐसे स्थानों को भी चिहिंत किया जाए, जहां अतिवर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने हेतु स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने के साथ-साथ युवाओं को तैराकी का भी प्रशिक्षण दिया जाए। पुल-पुलियों पर ऊपर से पानी बहने की स्थिति में वाहनों को न निकलने दिया जाए, इसके लिए स्टॉपर लगाए जाए।






Be First to Comment