शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा के तहत शिवपुरी जिले से 393 यात्री रेलवे स्टेशन से यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा से पूर्व भाजपा के विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, देवीलाल राठौर, गायत्री शर्मा एवं पार्षद नीलम बघेल ने यात्रियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने बोगी का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं सोमवार को सायंकाल 4.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रेल को हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना किया। इस मौके पर शहरी विकास अभिकरण के अशोक खरे, संजीव शर्मा ने यात्रियों को यात्रा टिकिट देकर व्यवस्थित ढंग से बैठाया। इस मौके पर अशोक खण्डेलवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक एड. गजेन्द्र यादव, भाजपा नगरमहामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले, महेश धाकड़ सिरसौद, तरुण अग्रवाल, पार्षद सरोज धाकड़, एसडीएम एलके पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 393 यात्री रामेश्वरम रवाना, विधायक भारती ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी

शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा के तहत शिवपुरी जिले से 393 यात्री रेलवे स्टेशन से यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा से पूर्व भाजपा के विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, देवीलाल राठौर, गायत्री शर्मा एवं पार्षद नीलम बघेल ने यात्रियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने बोगी का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं सोमवार को सायंकाल 4.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रेल को हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना किया। इस मौके पर शहरी विकास अभिकरण के अशोक खरे, संजीव शर्मा ने यात्रियों को यात्रा टिकिट देकर व्यवस्थित ढंग से बैठाया। इस मौके पर अशोक खण्डेलवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक एड. गजेन्द्र यादव, भाजपा नगरमहामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले, महेश धाकड़ सिरसौद, तरुण अग्रवाल, पार्षद सरोज धाकड़, एसडीएम एलके पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


