सदभावना एवं समन्वय समिति की बैठक कल

शिवपुरी। 16 जून को ईद-उल-फितर पर्व पर की जाने वाली प्रशासनिक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में 13 जून को अपराह्न 4 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में सदभावना एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।