
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम मामोनी खुर्द में विगत रात्रि 32 वर्षीय महिला अपने घर आंगन में सो रही थी तभी रात्रि 11 बजे गांव का ही धनीराम पाल महिला के घर आ गया और उसने बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़ लिया और अश£ील हरकतें करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग निकला। फरियादी की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment