शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली सविता जोशी उम्र 34 वर्ष का विवाह विजेन्द्र जोश निवासीगण पंजाबी मोहल्ला इटारसी के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों का खुशहाल परिवार चल रहा था, लेकिन 2013 से विजेन्द्र और उसके परिजन महादेश जोशी, क्षमा जोशी ने सविता पर दहेज में मायके से दो लाख और गाड़ी जाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। सविता ने पिता की हैसियत को देखते हुए दहेज लाने से इनकार कर दिया। पिछले पांच वर्ष से सुरालीजनों की प्रताडऩा से तंग आकर सविता अपने मायके शिवपुरी में आकर रहने लगी और कल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति विजेन्द्र जोशी सहित महादेश जोशी और क्षमा जोशी के खिलाफ धारा 498 ए, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।दहेज में दो लाख और गाड़ी मांगने वाले पति सहित तीन पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली सविता जोशी उम्र 34 वर्ष का विवाह विजेन्द्र जोश निवासीगण पंजाबी मोहल्ला इटारसी के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों का खुशहाल परिवार चल रहा था, लेकिन 2013 से विजेन्द्र और उसके परिजन महादेश जोशी, क्षमा जोशी ने सविता पर दहेज में मायके से दो लाख और गाड़ी जाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। सविता ने पिता की हैसियत को देखते हुए दहेज लाने से इनकार कर दिया। पिछले पांच वर्ष से सुरालीजनों की प्रताडऩा से तंग आकर सविता अपने मायके शिवपुरी में आकर रहने लगी और कल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति विजेन्द्र जोशी सहित महादेश जोशी और क्षमा जोशी के खिलाफ धारा 498 ए, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


