Press "Enter" to skip to content

किसान कांग्रेस की यात्रा में उमड़ा जन सेलाव, यात्रा को प्रत्येक गाँव में मिला अपार जन समर्थन

भाजपा भगाओ-किसान  बचाओ” ‘परिवर्तन यात्रा’ पोहरी विधानसभा क्षेत्र 176 पोलींग बूथ के 198 गाँव में पहुँच चुकी है

पोहरी/शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसान कांग्रेस कमेटी जिला शिवपुरी द्वारा पोहरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही  “भाजपा भगाओ-किसान बचाओ” ‘परिवर्तन यात्रा’ पोहरी विधानसभा क्षेत्र 176 पोलींग बूथ के 198 ग्राम जिसमें प्रथम चरण पोहरी ब्लॉक के 98 पोलींग बूथ के 112 ग्रामों में तथा द्वितीय चरण सुभाषपुरा-सतनवाड़ा ब्लॉक के 78 पोलींग बूथ के 86 ग्रामों में पहुँच चुकी है। यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर ने भाजपा सरकार के कुशासन के प्रत्येक फ़ैसले जो जनता के लिए परेशानी बन रहे हैं  जैसे देश की बिगड़ी अर्थ व्यवस्था के लिए ज़िम्मेदार नोट बंदी, जी एस टी, पेट्रोल-डीज़ल के बड़ते दाम, सीमा पर मरते जवान, ग्रामों में आत्महत्या करते किसान,कालाधन आदि मुद्दों पर किसान एवं आमजन से रूबरू होते हुए बताया। 
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा ने बताया की किस तरह ख़रीद केंद्रों पर किसानों को लूटा जा रहा है। पूर्व मण्डी अध्यक्ष एन पी शर्मा ने बताया की शिवराज सरकार पेयजल तक उपलब्ध करवाने मैं नाकाम है।  आज यात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष एन.पी. शर्मा,  पिपलोदा बंधू, पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस पोहरी संजीव शर्मा बंटी भैया, पूर्व महामन्त्री युवक कांग्रेस विधानसभा पोहरी मनिंदर सिंह रंधावा, पूर्व सरपंच खोरघार रोरी राम रावत ,महेन्द्र शर्मा, शैलेंद्र सिंह कुशवाह ,युवा नेता के पी सिंह रावत, सेक्टर प्रभारी घनश्याम यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।द्वितीय चरण के अंतिम दिन यात्रा पोहरी विधानसभा क्षेत्र के सुभाषपुरा-सतनवाडा ब्लॉक के बिज़रावन, बाघोदा, खरई, खोरघार, जामखो, भरकावर, कपराना, खेरोना, रोनाखेड़ी, ढकरोरा, बिलूपुरा, बसई आदि एक दर्जन ग्रामों में पहुँची।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!