Press "Enter" to skip to content

रावत समाज कल करेगा प्रतिभाओं का सम्मान, अतिथियों का भी होगा सामाजिक अभिनंदन

शिवपुरी। रावत समाज द्वारा समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 14 जून को होने वाले सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं कार्यवाहक अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी भोपाल रामनिवास रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व करैरा विधायक रणवीर सिंह रावत शामिल होंगे।
आयोजन समिति सिंहनिवास ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सम्मान समारोह में रावत समाज के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को समाज के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह 14 जून को सोनू होटल सिद्ध पेट्रोल पंप पोहरी रोड सिंहनिवास में दोपहर 2 बजे रखा गया है। समारोह के मुख्य अतिथि रामनिवास रावत एवं विशिष्ट अतिथि रणवीर सिंह रावत द्वारा प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक संगठनों को अपना योगदान देते हुए विशिष्ट स्थान प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किया है इसलिए दोनों अतिथियों का सामाजिक अभिनन्दन किया जायेगा। कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु समाज के सभी जागरुक महानुभावों, छात्र एवं छात्राओं सहित उनके पारिवारिक सदस्यों से आयोजन कमेटी ने अपील की है कि 14 जून से पूर्व पात्रता रखने वाले छात्र-छात्रा रजिस्ट्रेशन आयोजन कमेटी से संपर्क कर अपना पंजीयन कराए और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!