– हर साल होता है श्री गोपालजी महाराज के मंदिर पर यह धार्मिक आयोजन
शिवपुरी। धर्म की प्रभावना को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोपालजी महाराज श्री जल मंदिर शिवपुरी पर 95 वां वार्षिक ब्रह्मोत्सव का भव्य आयोजन 14 जनू से 23 जून तक आयोजित किया जा रहा है। जल मंदिर आयोजन समिति ने बताया है गया कि समस्त श्री वैष्णव एवं सनातन धर्म अनुयायी महानुभावों के लिए गत वर्षोँ के अनुसार श्री गोपाल जी महाराज का ब्रह्मोत्सव 14 जून से प्रारंभ होकर गंगा दशहरा 23 जून तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। यहां प्रतिदिन भगवान की सवारी मंदिर की परिक्रमा में पधारती हुई निज मंदिर में वापिस पधारती है व नित्य प्रतिदिन श्रृंगार के दर्शन बड़े मनोहर होते है।
प्रतिदिन होंगे मंदिर पर कार्यक्रम
श्रीगोपालजी महाराज श्री जल मंदिर पर आयोजित 95 वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत 29 मई को प्रात: 6 बजे सुप्रभात, स्त्रोत्राति पाठ महात्माओं द्वारा होगी। इसके बाद प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक श्रीरामचरित मानस का सामूहिक नवधा पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा, रात्रि के समय 8 बजे से 9 बजे तक भगवान की सवारी नित्य प्रतिदिन मंदिर परिक्रमा में भजन मण्डली के साथ निकलेगी
मंदिर को सजाया गया आकर्षक ढंग से
श्री गोपालजी महाराज जल मंदिर शिवपुरी पर 95 वां वार्षिक ब्रह्मोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। यहां पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर में रात्रि 09 बजे से मंदिर स्थल पर आत्मानंद शर्मा एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके बाद अंत में आरती उपरांत प्रसाद वितरण के साथ वार्षिक ब्रह्मोत्सव मनाया जाएगा।






Be First to Comment