

शिवपुरी-मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(सीएमएचओ)के पद पर पदस्थ डॉ.ए.एल.शर्मा का उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत किया गया व संगठन की प्रमुख् समस्याओं को लेकर सीएमएचओ श्री शर्मा से विस्तृत चर्चा भी की। इस दौरान मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव द्वारा नवागत सीएमएचओ को संघ की प्रमुख समस्याओं के साथ स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा व शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभ प्रदाय करने की बात कही गई साथ ही नियमित रूप से मानेदय एवं कर्मचारी हितों का ख्याल रखा जावे आदि को लेकर विस्तृत चर्चा की और आश्वस्तन किया कि सीएमएचओ श्री शर्मा को मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का हर समय सहयोग मिलेगा और उनके साथ अग्रणीय पंक्ति में रहकर अपने पदीय दायित्व का निर्वहन किया जाएगा। इस दौरान सीएमएचओ श्री शर्मा का स्वागत करने वालों में मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक डॉ.संजय ऋषीश्वर टीकाकरण अधिकारी, डीएचओ डॉ.नारायण सिंह चौहान, सचिव महेन्द्र सिंह चौहान, प्रांतीय संगठन मंत्री शकीला काजी, प्रांतीय सहसचिव बृजेन्द्र परिहार, अल्का श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष आमिर खान, मीडिया प्रभारी प्रमोद कटारे, प्रदीप कटारे, रामस्वरूप श्रीवास्तव,राजेन्द्र शर्मा, राजीव पुरोहित, दामोदर तिवारी, नवलकिशोर राठौर, इश्त्यिाक अहमद, संतोष शर्मा, श्रीमती ऊषा जोशी, अनीता निकुंज, विनिता राजौरिया, पूर्णिमा शर्मा, अनिता कौरव, विजय अरोरा व उपस्थित अन्य संघ के कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने सीएमएचओ का पष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।




