कल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेेंगी

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 14 जून 2018 को शिवपुरी जिले में अनेकों कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्रीमती सिंधिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को प्रात: 09 बजे ग्राम सुजवाया विकासखण्ड शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। जहां आप ग्राम बढ़गांव से सुजवाया सड़क मार्ग का भूमिपूजन, ग्राम सुजवाया में विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ और विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा एवं संचालित शासकीय योजना के तहत हितग्राहियों को लाभांवित करेंगी। दोपहर 01.30 बजे शिवपुरी नक्षत्र होटल में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा आयोजित मेद्यावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में भाग लेंगी। कार्यक्रम उपरांत बैठक में भाग लेंगी, बैठक उपरांत झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।