शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन एवं चूल्हे प्रदाय कर प्रत्येक के पास पहुंचकर उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें गैस कनेक्शन मिलने पर बधाई दी।
इस दौरान महिलाओं ने गैस कनेक्शन मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें खाना बनाने में परेशानी नहीं होगी। चूल्हे पर लकड़ियों से खाना बनाते वक्त निकलने वाले धूंए से भी निजात मिलेगी और अब लकड़ी लेने हेतु जंगल भी नहीं जाना पड़ेगा।






Be First to Comment