Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में 500 से अधिक हितग्राही हुए लाभांवित

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत आज पोहरी एवं शिवपुरी में 500 से अधिक हितग्राहियों विभिन्न योजना के तहत लाभांवित किया।
श्रीमती सिंधिया ने शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के 12 श्रमिकों को विभिन्न योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्रदाय कर, मुख्यमंत्री जनकल्याण (प्रसूति सहायता) योजना के तहत 10 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। सामान्य मृत्यु सहायता योजना के तहत सामान्य मृत्यु के 11 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की राशि प्रदाय की। राजस्व विभाग के तहत 205 भूमिहीनों को शासकीय भूमि के भू-अधिकार पत्र एवं आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 50 हितग्राहियो को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय कर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित कल्याणी पेंशन योजना के तहत 14 हितग्राहियों को नवीन स्वीकृति पत्र दिए गए। जनपद पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 28 हितग्राहियों को नवीन आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र एवं कार्यपूर्णत: प्रमाण-पत्र प्रदाय किए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 25 हितग्राहियों को नवीन शौचालयों के निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत 26 हितग्राहियो को लाभांवित कर लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 25 लाड़लियों को प्रमाण-पत्र प्रदाय किए। वन विभाग द्वारा संचालित चरण पादुका योजना के तहत 16 तेदुपत्ता एवं वनोपज संग्राहकों को जूता, चप्पल, पानी की बोतल एवं महिलाओं को साड़ी प्रदाय की गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 किसानों को सब्जी विस्तार योजना के तहत अनुदान पर सब्जियों के बीज प्रदाय किए। पशुपालन विभाग द्वारा बकरी पालन योजना के तहत 1 हितग्राही को लाभांवित किया। 
श्रीमती सिंधिया ने पोहरी में आयोजित शिविर में आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना के तहत 02 हितग्राहियों को 12 लाख की सहायता, प्रसूति सहायता योजना के तहत 06 हितग्राहियों को प्रत्येक को 10 हजार 600 रूपए की राशि, चरण पादुका योजना के तहत 16 हितग्राहियों को जूते चप्पल, पानी की कुप्पी एवं महिला संग्रहकों को साड़ी प्रदाय की गई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 05 हितग्राहियों को, उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को अनुदान पर सब्जी बीज, 21 आवासहीनों को भू-अधिकार पट्टे, मजदूर कल्याण अनुग्रह राशि योजना के तहत 15 प्रकरणों में 36 लाख की राशि मृतकों के परिजनो को प्रदाय की गई। कल्याणी योजना के तहत 15 प्रकरणों में 45 हजार रूपए की राशि, लाडली लक्ष्मी योजना के 5 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!