कोलारस बीएमओ को कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता द्वारा कोलारस बीएमओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पोर्टल पर जानकारी अपलोड न करने के कारण दिया गया है। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के पोर्टल पर जानकारी अपलोड न करने के कारण हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सकता था, लेकिन पोर्टल पर जानकारी अपलोड न करने के कारण हितग्राही लाभान्वित नहीं हो सके और मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा के दौरान शिवपुरी जिले की छवि खराब हुई है। इसके चलते बीएमओ हरीश आर्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और 5 दिवस के अंदर जबाव मांगा है।