शिवपुरी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत शुरू किए गए व्यवसाय से इकबाल खान की आर्थिक स्थिति में जहां सुधार आने के साथ-साथ आय भी दोगुनी हुई है। आज वे घरेलू उपयोग में आने वाले प्लास्टिक का सामान बेचकर 15 से 20 हजार रूपए प्रतिमाह कमा रहे है।पुरानी शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 22 निवासी इकबाल खांन चार पहिए के ठेले पर घरेलू उपयोग के प्लास्टिक का सामान बेचकर मुश्किल से 8 से 9 हजार रूपए प्रतिमाह कमा पाते थे। जिससे परिवार का भरण पोषण मुश्किल से हो पाता था।
इकबाल खांन को समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली कि भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण प्रदाय कर बैंक से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। इस संबंध में इकबाल ने आरसेटी कार्यालय जाकर संपर्क किया और जनरल ईडीपी योजना के तहत अपना आवेदन दिया। केन्द्र द्वारा रोजगार स्थापित करने हेतु प्रशिक्षण के साथ मार्गदर्शन भी दिया गया। इकबाल खांन का मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत इलाहाबाद बैंक शिवपुरी द्वारा 1 लाख रूपए का ऋण भी स्वीकृत किया। इस ऋण से इकबाल खांन ने घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुएं लाकर बड़े स्तर पर चार पहिया दुकान संचालित कर बेचना शुरू कर दिया। इकबाल खांन की आवाज से जहां मोहल्लो की महिलाओं एवं बच्चे प्लास्टिक से बनी घरलू सामग्री खरीदने हेतु उनके चार पहिया ठेला पर भीड़ लग जाती है और उन्हें सस्ते दामों में सामग्री भी मिल जाती है।
घरेलू सामग्री बेचने से इकबाल खांन को 15 से 20 हजार रूपए की आय हो रही है। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ-साथ आय भी दोगुनी हो रही है। इसके लिए उन्होंने आरसेटी केन्द्र के साथ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का आभार माना है।






Be First to Comment