सिंहनिवास रावत समाज समिति ने किया भव्य समारोह का आयोजन

शिवपुरी। समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा को लेकर सिंहनिवास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारोंं समाजबंधुओं की उपस्थिति में 226 ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विजयपुर विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी रामनिवास रावत ने अपने प्रेरणास्त्रोत उद्बोधन से सैंकड़ों प्रतिभाओं को जीवन में आगे बढऩे और अपने लक्ष्य को
हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज को नशे से दूर रहना चाहिए और समाज में व्याप्त मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को बंद करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व करैरा विधायक रणवीर सिंह रावत ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से उन्हें आगे बढने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए श्री रावत ने कहा कि शिक्षित समाज ही देश के विकास में सहयोगी बन पाता है। समाज के विकास के लिए हमें निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करना होगा, साथ ही उन्होंने समाज में व्याप्त कुप्रथा जैसे मृत्युभोज, दहेज आदि को बंद करने की अपील की। इससे पूर्व समाज के जिलाध्यक्ष यशपाल रावत द्वारा स्वागत भाषण देते हुए समाज की प्रतिभाओं का हौंसला अपजाही किया और भव्य समारोह के लिए आयोजन समिति की सराहना की। मंच का संचालन धर्मवीर रावत द्वारा किया, वहीं आभार व्यक्त स्पोट्र्स ऑफीसर पुलिस अकेडमी हरिसिंह रावत द्वारा किया गया।

समारोह में प्रदेश टॉपर संतोष रावत रहे केन्द्र बिंदु
समारोह में 12 वीं में कृषि संकाय से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला प्रतिभावान छात्र संतोष रावत पुत्र धनीराम रावत केन्द्र बिंदु रहा। संतोष की प्रतिभाओं मंचासीन अतिथियों सहित समाजबंधुओं से सराहा। संतोष रावत को 3100 रुपए समाजसेवी नरेश रावत भटनावर वालों द्वारा पुरस्कार स्वरूप भेंट किए। वहीं दोनों हाथों से विकलांग अवेधश रावत द्वारा 10 वीं में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त पर भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Be First to Comment