दिहायला में हुआ चौपर टूर्नामेंट का आयोजन
शिवपुरी। आज के आधुनिक दौर में लोग पुराने खेलों को भूलते जा रहे हैं, ऐसे में चौपर का टूर्नामेंट आयोजित करना एक सराहनीय कदम है, इसके लिए निश्चित ही आयोजक बधाई के पात्र हैं, उक्त बात दिहायला में तालाब किनारे आयोजित चौपर टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि अनु. मोर्चा के प्रदेश संयोजक एवं कांग्रेस जिला महामंत्री डॉ. केएल राय ने कही। श्री राय ने कहा कि दिहायला श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूज्यपिताजी कै.माधवराव सिंधिया की हृदयस्थली के नाम से जाना जाता है और ग्रामीणों द्वारा जनसहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन करना एक अद्वितीय कार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के सरपंच जवाहर सिंह द्वारा की गई। भूतपूर्व सरपंच दशरथ सिंह ने रावत ने कहा कि यह हमारा पुराना खेल है जिसे बुजुर्ग समय बिताने के लिए खला जाता है। श्री रावत ने कहा कि टूर्नामेंट की खासबात यह है कि टूर्नामेंट भाग लेने वाले सभी लोग 50 वर्ष से ऊपर के हैं। टूर्नामेंट में 64 गाँवों की टीमों ने भाग लिया जिनमें फतेहपुर, ज्योनार, सुनारी, लुहारी, हिडोरा वाले, हिडोरा, नजरपुर, बहगुवा, नजरपुर, करही, सीहोर, बनयानी, सीहोर, खैरो, राजपुर आदि गाँवों की टीमें शामिल रहीं। टूर्नामेंट के आयोजन जन सहयोग से किया गया जिसमें कमल सिंह रावत का प्रमुख योगदान रहा। इस मौके पर खेल प्रमी युवा सहित बुजुर्ग पांच सैंकड़ा से अधिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. केएल राय द्वारा टूर्नामेंट में 1500 रुपए देकर सहयोग दिया, वहीं टूर्नामेंट के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया।






Be First to Comment