गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद, बांटी खैरात
शिवपुरी। प्रेम और भाईचारे का प्रतीक ईद उल फितर का त्यौहार आज शिवपुरी सहित अंचल भर में हर्षोल्लास और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह झांसी रोड़ पर स्थित ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज पढ़ी और अल्लाह से देश में अमन व शांति की दुआ मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू भाई भी ईदगाह पर मौजूद रहे। जहां प्रेम और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए हिंदू और मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी ओर जनप्रतिनिधि भी ईद मिलने ईदगाह पहुंचे। नमाज पढऩे के बाद मुस्लिम भाईयों ने गरीबों को खैरात बांटकर उनकी दुआएं कबूल की।

रमजान का पवित्र महीना खत्म होने के साथ ही कल चांद दिखने पर आज ईद मनाने का निर्णय शहर काजी कुतुबुद्धीन साहब ने लिया। आज सुबह झांसी तिराहे पर स्थित ईदगाह सहित सूबात मस्जिद, ऑरियेंटल चौराहे पर स्थित मस्जिद में मुस्लिम भाई बड़ी संख्या में एकत्रित हुए जहां एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दीं। इसके बाद साढ़े 9 बजे नमाज अदा की और खुदा के सजदे में अपना सिर झुकाकर अल्लाह से देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद के मौके पर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नये कपड़े और खुशबू लगाकर बाजारों में निकल पड़े और अपने मित्रों और रिश्तेदारों के पास पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। नमाज के बाद नमाजियों ने ईदगाह के बाहर बैठे लाचार और मजबूर लोगों को खैरात बांटी और उनकी दुआएं लीं। ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ हिन्दू समाज के लोग भी मौजूद थे, वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे। इसके बाद सिमैंया खाने के लिए लोग अपने मुस्लिम मित्रों के घर पहुंचे। इस अवसर पर एसपी सुनील कुमार पांडेय, एडीशनल एसपी कमल मौर्य, एसडीओपी जीडी शर्मा, सीएमओ गोविंद भार्गव, नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, विजय शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, राजेंद्र शर्मा, नपा के पार्षदगण और भाजपा और कांग्रेस के नेतागण मौजूद रहे। जिन्हें शहरकाजी कुतुबुद्धीन सिद्धीकी के साथ मुस्लिम भाइयों ने गले लगाकर ईद की बधाईयां दी।

अंचल भर में धूमधाम के साथ मनी ईद
आज ईद के मौके पर जिले के करैरा, दिनारा, भौंती, खनियांधाना, पिछोर, सतनवाड़ा, नरवर, पोहरी, बैराड़, कोलारस, बदरवास, रन्नौद, खतौरा सहित अनेकों स्थानों पर ईद बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जहां मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकवाद दी।

Be First to Comment