वाहन छोड़कर भागा एंबुलेंस में सवार युवक

शिवपुरी। सुभाषपुरा पुलिस ने आज सुबह कलोथरा फाटक से एक एंबुलेंस को पकड़ा है जिसमें ग्वालियर की ओर से शराब भरकर शिवपुरी ले जाई जा रही थी। हालांकि एंबुलेंस चालक पुलिस को देखकर एंबुलेंस को लॉक करके भाग गया। इस मामले में पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर चालक के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

थाना प्रभारी सुभाषपुरा सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज सुबह ग्वालियर शिवपुरी हाईवे पर कलोथरा फाटक के पास पुलिस गाडिय़ों की चैकिंग कर रही थी उसी समय ग्वालियर की ओर से आ रही एक एंबुलेंस क्रमांक एमपी 33 डी 0740 का चालक पुलिस को देखकर एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी कर लॉक लगाकर भाग गया। पुलिस को जब संदेह हुआ तो एंबुलेंस का लॉक निकालकर उसकी तलाशी ली तो उसमें 10 पेटी शराब कीमती 32 हजार 400 रूपए की रखी मिली। पुलिस ने उक्त शराब और एंबुलेंस जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त शराब किसकी थी।
बॉक्स
शिवपुरी के रंजीत भौंसले के नाम रजिस्ट्रर्ड है एंबुलेंस
शराब का परिवहन करते हुए पकड़ी गई एंबुलेंस शिवपुरी रंजीत राजे भौंसले पुत्र एसएन भांैंसले निवासी लाल कोठी पोहरी रोड़ के नाम से रजिस्ट्रर्ड है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीम बनाकर शिवपुरी रवाना कर दी है।






Be First to Comment