आर्यिका पूर्णमति माताजी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम
खनियांधाना से सचिन मोदी की रिपोर्ट
खनियांधाना , नगर के मंडी रोड पर स्थित ग्राम बामौरखुर्द के नवीन जैन मंदिर पर आज भव्य कार्यक्रम के साथ नए शिखर का निर्माण तथा उस पर कलशारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हुए ।
कार्यक्रम में प्रमुख सानिध्य नगर के बड़ा जैन मंदिर में विराजमान आर्यिका मां पूर्णमति माता जी ससंघ का रहा तथा विधि विधान के सभी कार्य ब्र. विनय भैया जी द्वारा संपन्न कराए गए । इसके पूर्व एक दिन पहले शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से विशाल मंगल कलश की शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के श्री पार्श्वनाथ दि. बड़ा जैन मंदिर से प्रारंभ हुई तथा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची । शोभायात्रा के दौरान सभी माताएं बहने की केशरिया साड़ी पहने हुई अपने सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी तथा भक्ति एवं भजन पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे
आज प्रातः 6 बजे आर्यिका माताजी का ससंघ गमन कार्यक्रम स्थल की ओर हुआ तथा कलशारोहण के पश्चात माताजी के प्रवचन का लाभ स्थानीय समाज को मिला । उल्लेखनीय है कि खनियाधाना से 15 किलोमीटर दूर ग्राम बामौरखुर्द जैन मंदिर का समोशरण खनियाधाना में नवनिर्मित मंदिर में स्थानांतरण हो गया है तथा मंदिर के छत पर शिखर की कमी थी जिसको नगर के श्रेष्ठी नन्हेलाल राजेश कुमार जैन ने शिखर निर्माण कराकर अपनी धार्मिक भक्ति का परिचय दिया ।






Be First to Comment