शिवपुरी। इंदार कस्बे में आम के बगीचे में रखवाली करने वाले व्यक्ति ने पेड़पर फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया। मौत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पप्पू खटीक 45 साल पुत्र रमेश खटीक निवासी इंदार का शव शनिवार की दोपहर 3 बजे आम के बगीचे में पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ मिला। परिजनों ने इंदार थाने पर सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पीएम के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि पप्पू खटीक 45 ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार को फांसी लगा ली थी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment