Press "Enter" to skip to content

प्रांतीय कार्यशाला में शामिल हुए भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, आगामी कार्ययोजना पर बनाई रणनीति

शिवपुरी के दस सदस्यीय दल ने लिया भाग
शिवपुरी। भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। ग्वालियर में आयोजित इस प्रांतीय कार्यशाला में भारत विकास परिषद शिवपुरी शाखा के विभिन्न पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया। इस कार्यशाला में दस सदस्यीय दल ने भारत विकास परिषद की प्रांतीय संयोजक महिला सहभागिता श्रीमति सरला वर्मा के नेतृत्व में भाग लिया।

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के सचिव रीतेश जैन ने बताया कि इस प्रांतीय कार्यशाला में शाखा की स्नेहलता शर्मा.  सुनीता अग्रवाल, अनुराधा बंसल. रीना गुप्ता, रितेश जैन. संजीव जैन प्रांतीय संयोजक, अभय कोचेटा प्रांतीय कोषाध्यक्ष, प्रीति जैन ने भाग लिया। कार्यशाला में शाखा के नवीन सदस्यों के विस्तार के अलावा विभिन्न प्रकल्प चलाने व स्थाई प्रकल्प पर विशेष जोर दिया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!