किशोरी को लेकर भागा अज्ञात युवक

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम कैरूआ में रहने वाली 17 वर्ष की रहने वाली किशोरी को विगत 14 जून को कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी की मां की रिपोर्ट पर से अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।