Press "Enter" to skip to content

भाई ने लगाया सनसनीखेज आरोप: झाड़ फूक के चक्कर में भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट!

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना के ग्राम सिरसौना में एक अधेड़ की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने उक्त मामले में मर्ग कायम करते हुए कहा है कि मृतक के भाई के अनुसार मृतक रामसिंह रजक उम्र 50 वर्ष निवासी सिरसौना शनिवार की देर रात खेत में अचेत में मिले थे, जिसके बाद इलाज के लिए झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि इसी मामले में मृतक के भाई तोरणसिंह रजक ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके भाई लंबे समय से झाड़ा-फूकी करते थे और बीते रोज गांव के किन्नू केवट की बेटी की झाड़ा-फूकी की थी। इसी बात को लेकर बीती रात करीब 10 हजार किन्नू और दो दर्जन लोग एक साथ मिलकर घर आ धमके और उसके भाई रामसिंह रजक सहित घर पर मौजूद दो बच्चों के साथ जमकर मारपीट की। डर के चलते भाई जान बचाने खेत में भागे और सुबह उनकी मौत की खबर मिली। हालांकि तोरनसिंह का कहना है कि वह करैरा था और पीछे से यह घटनाक्रम पेश आया है। मामले की सच्चाई क्या है यह अब तक साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते घटनाक्रम को अंजाम दिया गया प्रतीत हो रहा है हालांकि जांच में सारी बात का खुलासा हो सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!