Press "Enter" to skip to content

पंचायत सचिव के सूने घर से ढाई क्विंटल की तिजोरी उठा ले गए चोर

योगेन्द्र जैन पोहरी/नासिर खान बैराड़।  बैराड के बरोद रोड़ पर रात के समय चोरों ने चोरी की नियत से एक सूने घर के ताले तोड़ कर घर में रखे सामान को तितर बितर करते हुए ढाई क्विंटल वजनी तिजोरी उठा ले गए। 

जानकारी के अनुसार बड़ोद रोड निवासी पंचायत सचिव बनवारी यादव रविवार की शाम अपने गांव फुलीपुरा गए हुए थे उनके घर पर कोई नहीं था सोमवार की रात सचिव के सूने घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर ने उनके घर के 5 कमरों के ताले तोड़कर घर में कीमती सामान तलाश करने के लिए सभी सामान को तितर-बितर कर दिया लेकिन जब उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा तो उन्होंने घर में रखी तिजोरी को तोडऩे की कोशिश की, लेकिन जब तिजोरी नहीं टूटी तो चोर गिरोह ने घर के बाहर खड़े चार पहिए के ठेले पर रखकर तिजोरी को सुनसान जगह मुक्तिधाम ले गए। चोरों ने तिजोरी को तोडऩे की काफी कोशिश की लेकिन जब नहीं टूटी तो उसे वही पटक कर चले गए सुबह जब मुक्तिधाम पर लगे नलकूप पर मोहल्लेवासी पानी भरने पहुंचे तो वहां तिजोरी पड़ी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि वरोद रोड़ पर निवास करने वाले पंचायत सचिव बनवारी यादव के मकान के ताले टूटे पड़े हुए हैं सूचना मिलने पर बैराड़ पहुँचे वनबारी यादव ने बताया कि तिजोरी में बहू के सोने चांदी के गहने और कागजात रखे, लेकिन अब तिजोरी चाबी से भी नहीं खुल रही है तिजोरी खुलने पर ही पता चलेगा कि क्या सामान चोरी गया है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!