
शिवपुरी। प्रदेश सरकार की मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्म दिन 19 जून को राठौर समाज द्वारा धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज सेवा के अनेक कार्य किए जाएंगे। उक्त जानकारी भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर बताशे वाले और विधायक प्रतिनिधि देवीलाल राठौर ने एक प्रेस बयान के माध्यम से देते हुए बताया कि राजनीति में राठौर समाज को पहचान यशोधरा राजे सिंधिया ने दी है। इसी कारण समस्त राठौर समाज यशोधरा राजे का जन्मदिन अनेक आयोजनों के साथ मनाएगा। इसी क्रम में राठौर समाज द्वारा माधव चौक पर टेंट लगाकर पूड़ी और आलू की सब्जी का वितरण किया जाएगा। वहीं यशोधरा राजे के जन्मदिन की खुशी में केक काटा जाएगा तथा ढोल ताशे आदि बजाए जाएंगे। इसके साथ ही आतिशबाजी भी चलाई जाएगी। नगर महामंत्री हरिओम राठौर एवं विधायक प्रतिनिधि देवीलाल राठौर ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जन्मदिवस समारोह में भाग ले।






Be First to Comment