शिवपुरी। जेएमएफसी कोलारस जितेन्द्र कुमार शर्मा ने मारपीट करने वाले 4 आरोपितों को एक एक साल की सजा व 500-500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी वर्षा पाठक ने की।
12 अगस्त 2013 को फरियादी बृजेश परिहार खतौरा में सब्जी लेने जा रहा था, तभी उसके साथ जयराम, मलखान, गुड्डीबाई, रामसेवक ने मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसकी शिकायत इंदार थाने में की गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया जहां से चारो आरोपितों को एक एक साल की सजा व 500-500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।






Be First to Comment