Press "Enter" to skip to content

कार ने मासूम को कुचला, मौत

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत खतौरा-इंदार रोड पर एक सफेद रंग की बुलेरो कार क्रमांक एमपी 08 बीए 0731 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए रोहित पुत्र करण जाटव उम्र 7 वर्ष निवासी बहादुरा को कुचल दिया। गंभीर चोटों की वजह से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोहित स्कूल से घर लौटकर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!